फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कल से शुरू होगा वाल्मीकि प्रकाश पर्व कार्यक्रम

विज्ञापन
वाल्मीकि मंदिर परिसर में पर्व की तैयारियों को लेकर चर्चा करने के बाद सभा के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
दोपहर दो बजे रामायण से संबंधित झांकियों सहित निकाली जाएगी शोभायात्रा
विज्ञापन

मंगलवार सुबह होगी प्रभात फेरी, बैठक में तैयारियों की समीक्षा की

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर में वाल्मीकि सभा के प्रधान अशोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें महर्षि वाल्मीकि के प्रकाश पर्व मनाने को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस वर्ष भी 6 से 7 अक्तूबर तक मंदिर परिसर में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला वाल्मीकि सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल किशोर ने बताया कि सोमवार को दोपहर दो बजे रामायण से संबंधित झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर की परिक्रमा करते हुए वापिस मंदिर पहुंचेगी। इसके अलावा 7 अक्तूबर को सुबह पांच बजे प्रभात फेरी का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि 11 बजे मुख्यातिथि की ओर से हवन यज्ञ और धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम किया जाएगा। आयोजन की सफलता को लेकर सभी सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। समितियों और उप समितियों का गठन कर दिया गया है। इस बैठक में अनिल किशोर, विजय बग्घा, राजेंद्र किशोर, अजय कंडेरा, रविंद्र किशोर, विनय किशोर, हन्नी, अजय दादरी,जोगेंद्र भवानी, अनुभव, उमा, संतोष, संदीप, रोहित और संजय सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें