फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी ऑनलाइन फॉर्म भरने का मिले फिर मौकाटीजीटी ऑनलाइन फॉर्म भरने का दोबारा मिले मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश में टीजीटी के ऑनलाइन फार्म भरने के लिए 2 अप्रैल तक समय सीमा तय की थी लेकिन, कोरोना महामारी के कारण कई अभ्यर्थी अपने फार्म नहीं भर पाए। 22 मार्च को लॉकडाउन हो गया। इससे कोई भी अपने घर से बाहर नहीं निकल पाया। बसों या अन्य साधन न होने के कारण दूर दराज के अभ्यर्थियों को इससे वंचित होना पड़ा। टीजीटी के अभ्यर्थियों मीना ठाकुर, चरण जीत सिंह, नीलम, आरती, आदित्य शर्मा, समर कुमार, नवीन चौधरी, दीपक, सक्षम शर्मा आदि ने बताया कि वे लॉकडाउन के कारण टीजीटी के फार्म नहीं भर पाए। इस कारण उन्हें अगर दोबारा मौका न दिया गया तो उन्हें इस परीक्षा से वंचित होना पड़ेगा। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की है कि टीजीटी के ऑनलाइन फार्म भरने का दोबारा मौका दिया जाए ताकि, वे इस परीक्षा में हिस्सा ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें