फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: संयुक्त संघर्ष मोर्चा 14 अप्रैल को निकालेगा रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
-घुमारवीं में आयोजित बैठक में तैयारियों पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर स्थित आंबेडकर भवन में सोमवार को अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। अध्यक्ष एवं रिटायर्ड डीएसपी सीता राम कौंडल ने बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

बैठक में 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर विश्व प्रेमी पर्वतीय महिला अधिकार मंच की प्रदेश संयोजक विमला देवी और संभावना संस्था के प्रमुख सुखदेव सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे। वहीं बैठक को बुद्धिजीवियों ने संबोधित किया और बाबा साहेब के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता रमेश कैंथ, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता एमएम भट्टी और सेवानिवृत्त एचएएस अधिकारी डीआर भाटिया ने कहा कि बाबा साहेब ने दबे कुचले समाज के उत्थान के लिए काम किया। वर्तमान में जो शान की जिंदगी जी रहे हैं, वह सब बाबा साहेब की बदौलत है। समाज को अपने मसीहा को नहीं भूलना चाहिए और उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर जीवन और समाज का उद्धार कर करना है। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के महामंत्री नंदलाल आचार्य ने बताया कि 14 अप्रैल को मोर्चा के छह ब्लाकों में शामिल श्री नयना देवी जी एक और दो, सदर, झंडूता, घुमारवीं और बरमाणा अपने-अपने आंबेडकर भवनों से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। भगेड़ चौक पर एकत्रित होंगे। तत्पश्चात विशाल रैली की शक्ल में आयोजन स्थल की ओर प्रस्थान किया जाएगा। बैठक में बांटी गई जिम्मेदारियों और धन एकत्रीकरण आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में सीता राम कौंडल, बर्फी देवी, एमएम भट्टी, दिला राम, कर्म सिंह, अमर नाथ मोहिल्ला, देवराज भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें