फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 अगस्त को बिलासपुर में लोगों को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला भाजपा की बैठक परिधि गृह में जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की श्ुाक्रवार 20 अगस्त को होने वाली जन आशीर्वाद रैली के बारे चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान व सुमित शर्मा ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा 20 अगस्त को श्री नयनादेवी जी विधानसभा मंडल के नम्होल में 12-30 बजे प्रवेश करेगी। नम्होल में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जोरदार स्वागत किया जाएगा। उसके पश्चात नौणी चौक पर स्वागत किया जाएगा तथा बाद में बिलासपुर में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। बिलासपुर के बाद घागस व बरमाणा में केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया जाएगा और उसके पश्चात यह यात्रा मंडी जिला में प्रवेश कर जाएगी। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला भाजपा में विभिन्न कमेटियों का गठन किया है। सभी जिला भाजपा के प्रमुख नेता केंद्रीय मंत्री के साथ रहेंगे। बिलासपुर जिला में इस यात्रा को सफल बनाने के लिए संयोजक जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान को बनाया गया है तथा इसमें सह-संयोजक आशीष ढिल्लों होंगे। रूट का संयोजक रामकुमार शर्मा को बनाया गया है जबकि नवीन शर्मा सह-संयोजक होंगे। गाड़ियों की व्यवस्था के लिए स्वदेश ठाकुर संयोजक होंगे और सह-संयोजक रजनीश ठाकुर होंगे। वाहन मरम्मत रखरखाव का संयोजक रोशन ठाकुर तथा सह-संयोजक प्रेम सिंह ठाकुर को बनाया गया है। मीडिया संयोजक सोनल शर्मा तथा सह-संयोजक विनोद ठाकुर होंगे। बैठक में हिमाचल सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, सदर के विधायक सुभाष ठाकुर, झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व हिमाचल सरकार में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा और जन आशीर्वाद यात्रा के सह संयोजक सुमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें