-छात्र वर्ग में सदर खंड के स्कूलों की खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं कल से
-छात्र वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 25 से तो छात्रा वर्ग की 31 अगस्त से होंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने अंडर-14 छात्र और छात्राओं की खंड और जिला स्तरीय खेलों का कैलेंडर जारी कर दिया है। जिला शिक्षा उपनिदेशक बीडी शर्मा की अगुवाई में खेलों की तिथियां और स्थान निर्धारित किए गए।
एडीपीओ बग्गा राम ने बताया कि जिले में पांच खेल खंड बनाए गए हैं। छात्रों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 8 से 10 अगस्त तक होंगी। सदर खंड के तहत आने वाले सभी स्कूलों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में होंगी। घुमारवीं-1 खंड के स्कूलों की गालियां स्कूल में, झंडूता खंड के स्कूलों की सुन्हाणी स्कूल में, स्वारघाट खंड के स्कूलों की टोबा स्कूल में होगी। वहीं, घुमारवीं-2 खंड के स्कूलों की खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 10 अगस्त से 12 अगस्त तक ऋषिकेश स्कूल में होंगी। उन्होंने बताया कि छात्रों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 25 अगस्त से 28 अगस्त तक बस्सी स्कूल में होंगी।
वहीं, छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 18 अगस्त 20 अगस्त तक होंगी। सदर खंड के तहत आने वाले सभी स्कूलों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल में होंगी। घुमारवीं-1 खंड के स्कूलों की कठलग स्कूल में, झंडूता खंड के स्कूलों की गेहड़वीं स्कूल में, स्वारघाट खंड के स्कूलों की स्वारघाट स्कूल में होंगी। वहीं, घुमारवीं-2 खंड के स्कूलों की खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 14 अगस्त से 16 अगस्त तक समोह स्कूल में होंगी। उन्होंने बताया कि छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 31 अगस्त से 3 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में होंगी।