भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत लौहट गांव में चिट्टे रखने के आरोप में पकड़े दोनों सगे भाइयों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर में भेजा गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी कि यह चिट्टा कहां से आया है। इसके बाद इससे जुड़े अन्य लोग भी पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं।
मंगलवार को भराड़ी पुलिस ने इन दोनों सगे भाइयों से 5.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। भराड़ी पुलिस टीम ने गश्त पर दोनों भाईयों को सड़क किनारे 5.19 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। यह दोनों सगे भाई अरुण कुमार उर्फ अनु और संजय कुमार उर्फ काला लौहट गांव के निवासी हैं। आरोपी संजय उर्फ काला के खिलाफ पहले भी तीन मामले एनडीपीएस एक्ट के दर्ज हैं। संवाद