संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर की टीम ने मानवा के पास दो व्यक्तियों को 3.05 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब वह मुक्तिधाम मानवा के पास पहुंचे तो, वहां पर एक कार खड़ी थी। पुलिस ने उसकी जांच की। कार में दो लोग मौजूद थे। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने दोनों की तलाशी ली। इसके बाद कार भी तलाशी ली और डैशबोर्ड से 3.05 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान पवन कुमार और अनिल कुमार निवासी गांव नौणी डाकघर कोठीपुरा तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।