बिलासपुर। बरमाणा थाना के तहत बाग खुर्द में दो कारों में टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शिमला-धर्मशाला मार्ग पर बाग खुर्द में दो कारों में टक्कर हो गई। हादसे में एक कार में बैठे महिला और पुरुष घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें मारकंड अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस ने दूसरे कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।