शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में माता रतनो, लस्सी-रोटी ऐतिहासिक मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है। मंदिर के भव्य निर्माण के लिए श्रद्धालु देश-विदेश से बढ़-चढ़कर दान कर रहे हैं। एनआरआई श्रद्धालु विनोद संधारा (इंग्लैंड) ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंदिर निर्माण के लिए दो लाख रुपये की राशि भेंट की। विनोद संधारा ने यह धनराशि मंदिर अधिकारी विजयपाल ठाकुर को मंदिर निर्माण के लिए सौंपी। उन्होंने कहा कि बाबा बालक नाथ की कृपा से उनके जीवन में सुख-समृद्धि आई है और इसी भावना से वे मंदिर निर्माण में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब बाबा के दर्शन करने के लिए शाहतलाई आएंगे, तो भव्य निर्माण के लिए और अधिक सेवादान करेंगे। विनोद संधारा मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं और वर्तमान में इंग्लैंड में हैं। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई की ओर से इस पुण्य कार्य के लिए विनोद संधारा की सराहना की गई। मंदिर सुरक्षा प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर, पुजारी राकेश कुमार, पुजारी रणजीत सिंह, मंदिर सुपरवाइजर जगदेव भाटिया सहित अन्य कर्मचारियों ने उन्हें सिरोपा पहनाकर और बाबा जी का रोट भेंट कर सम्मानित किया।