फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में दो मासूमों की मौत: टीका लगवाने के बाद बिगड़ी तबीयत, प्रशासन में मचा हड़कंप; डॉक्टर ने दी सफाई

Sat, 31 Aug 2024 10:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में टीका लगवाने के बाद दो मासूम बच्चों की जान चली गई। फिलहाल, अस्पातल ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। दोनों मासूम की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
अस्पताल में परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में दो बच्चों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि टीकाकरण के बाद दो मासूम की तबीयत बिगड़ गई। फिर उनकी जान चली गई।

विज्ञापन


इस संवेदनशील घटना पर बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडे ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

दरअसल, कोटा क्षेत्र के पटैता कोरीपारा का है। जहां आंगनबाड़ी में टीका लगने से डेढ माह और दो दिन के दो मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और फिर उनकी जान चली गई। वहीं गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में सात बच्चों को टीका लगाया गया था।
विज्ञापन


इन मासूमों को बीसीजी और पेंटा वन का टीका लगा था। हलाकी मौत का सही कारण जांच के बाद ही सामने आयेगा। वहीं पांच मासूमों को ऑब्जर्वेशन के लिए सीएचसी कोटा में भर्ती किया गया है। जिन्हें स्वस्थ्य बताया जा रहा है।- निखलेश गुप्ता बीएमओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें