बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने एक कार से 2.296 किलोग्राम चरस बरामद की है। इसमें कार सवार दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है। सदर थाना पुलिस के एक दल ने सोमवार रात को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंभरोला पुल के पास नाका लगा रखा था। इसी बीच बिलासपुर की ओर से आ रही एक कार को रोका गया। कार की तलाशी ली तो डिक्की में छुपाकर रखा एक कैरी बैग बरामद हुआ। इसमें 2.296 किलोग्राम चरस पाई गई। आरोपियों की पहचान जय चंद (31) निवासी गांव रसोल डाकघर कसोल तहसील भुुंतर जिला कुल्लू और मोहिंद्र सिंह निवासी गांव छिंजरा तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।