बिलासपुर-सोलन सीमा पर शालूघाट में हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर-सोलन की सीमा पर स्थित शालू घाट के पास जमीन धंसने से ट्रक गहरी खाई में गिर गया। ट्रक सड़क किनारे खड़ा किया था, तभी जमीन धंसने लगी। खतरे को भांपकर चालक तुरंत नीचे उतर गया। ट्रक पहले एक पेड़ से अटक गया, लेकिन पेड़ टूट गया और ट्रक खाई में जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। राहत की बात यह रही कि चालक सुरक्षित है और कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि खाई में गिरने के बाद ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बागा चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले में कार्रवाई की।