फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल के बिल पर बीड़ी ले जा रहा ट्रक पकड़ा, 31.50 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। चावल के बिल पर बीड़ी ले जा रहे एक ट्रक को आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पकड़ा है। चालक से 31.50 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। विभाग की टीम को देखकर चालक ने नाका तोड़कर ट्रक को भगा ले गया। इसे टीम ने पीछा करते हुए घाघस के समीप दबोच लिया। टीम ने चालक से ट्रक में लगे माल के दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा तो चालक ने चावल का बिल प्रस्तुत कर दिया। जब टीम ने ट्रक से तिरपाल उतार कर जांच की तो इसमें बीड़ियां लदी पाई गई। इस पर टीम ने वाहन को माल सहित जब्त कर लिया। उसके बाद जुर्माना राशि जमा होने पर छोड़ा गया। विभागीय अधिकारियों ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उप आयुक्त राज्य कर और आबकारी विभाग मनोज डोगरा ने बताया कि जिले में राज्य कर और आबकारी विभाग की टीम ने कर चोरी के मामले में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। टीम ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीड़ी से लदे ट्रक पर 31.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि विभागीय टीम ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलासपुर के पास नाका लगाया था। नाके लगाकर यहां से गुजरने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कर चोरी करने वालों के मंसूबों को किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। यह मामला सहायक आयुक्त राज्य कर और आबकारी विभाग सुरेंद्र कुमार, सहायक प्रोमिला, चालक भुट्टो और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजय कुमारी की टीम ने पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें