फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को किया को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्तव्य के प्रति समर्पण, सेवा की भावना को और मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं जवान : एसपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस लाइन लखनपुर में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस 2025 श्रद्धा, गरिमा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने की। इस अवसर पर उन वीर जवानों को नमन किया, जिन्होंने राष्ट्र और जनता की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। कार्यक्रम की शुरुआत परेड के साथ हुई, जिसमें पुलिस कर्मियों ने अनुशासन और सम्मान का अद्भुत प्रदर्शन किया। इसके उपरांत पुलिस स्मारक पर पुष्प अर्पित कर बलिदानी पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर बलिदानियों को याद किया गया। एसपी संदीप धवल ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस न केवल बलिदानी पुलिस कर्मियों को याद करने का दिन है, बल्कि यह हमें कर्तव्य के प्रति समर्पण और सेवा की भावना को और मजबूत करने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने कहा कि पुलिस जवान हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए समर्पित हैं, चाहे वह प्राकृतिक आपदा हो, आतंकवाद, अपराध नियंत्रण या जनसेवा। कहा कि पुलिस बल के शहीदों ने यह साबित किया है कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है। उनके बलिदान को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। आज का दिन उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक मदन धीमान, डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा, डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रांत बोंसरा, डीएसपी लीव रिजर्व मनीष चौधरी, जिला के सभी थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। पुलिस लाइन में पुलिस स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें