फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुंदरनगर में राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 24 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिहार के बेगूसराय में होने वाली वरिष्ठ पुरुष राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम का चयन 24 मार्च को सुंदरनगर के महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल महाविद्यालय के मैदान में होगा। प्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी और महासचिव नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक हिमाचली खिलाड़ी खेल किट और आधार कार्ड के साथ 24 मार्च को सुबह 11 बजे मैदान में वरिष्ठ हैंडबाल कोच अशोक गौतम को रिपोर्ट करें। शारीरिक दक्षता एवं खेल कौशल पर आधारित चयन प्रक्रिया में प्रदेश हैंडबाल संघ की ओर से चयनकर्ता नियुक्त किए जाएंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता बेगूसराय में 31 मार्च से चार अप्रैल तक होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें