फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घने कोहरे में अनियंत्रित ट्राला रोड किनारे खाई में पलटा, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में केमरी रोड पर शनिवार की देर रात घने कोहरे की वजह से अनियंत्रित एक ट्राला रोड किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्राला चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगरिया कलां का मजरा निवासी सतीश कुमार पुत्र श्री राम ट्राला चलाने का कार्य करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रीराम शनिवार की देर रात रुद्रपुर से ट्राला लेकर दिल्ली को जा रहा था। उसके साथ ट्राले पर ही केमरी निवासी हरिओम पुत्र चुन्नीलाल भी मौजूद था। दिल्ली जाने से पहले वह अपने घर जा रहा था। नगर में केमरी रोड पर एफसीआई गोदाम के सामने घने कोहरे की वजह से अचानक ट्राला अनियंत्रित हो गया और रोड किनारे खाई में पलट गया। इस दौरान रोड से गुजर रहे लोगों ने शोर शराबा मचा दिया। शोर शराबा सुनकर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आनन-फानन में लोगों की मदद से घायल दोनों युवकों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हरिओम को घर भेज दिया तथा गंभीर घायल सतीश को जिला अस्पताल रैफर किया है। रविवार की सुबह लोगों ने ट्राले को भी खाई से बाहर निकाल लिया। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि घटना की कोई भी तहरीर उनके पास नहीं आई है, अगर कोई तहरीर लेकर आएगा तो वह रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें