फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुंगल में महिलाओं को कृषि उद्यमी बनने का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सुंगल में कृषि उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यूको आरसेटी के माध्यम से संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 फरवरी तक चलेगा, जिसमें कुल 30 महिलाएं भाग ले रही हैं। महिलाओं को खेतीबाड़ी, उन्नत कृषि तकनीकों, फसल प्रबंधन, जैविक खेती, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, चारा प्रबंधन और स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञों की ओर से प्रतिभागियों को कम लागत में अधिक उत्पादन कैसे लिया जाए, इस संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जा रही है। महिलाओं को छोटे स्तर पर कृषि आधारित व्यवसाय स्थापित करने, बैंक से ऋण लेने की प्रक्रिया, समूह गठन, विपणन व्यवस्था और उत्पादों की ब्रांडिंग के बारे में भी मार्गदर्शन दिया जा रहा है, ताकि वे प्रशिक्षण के बाद स्वयं का उद्यम शुरू कर सकें। आरसेटी के प्रबंधक अजय ने बताया कि इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें