फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मधु विकास योजना के तहत 25 बागवानों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वाहण पंचायत में पांच दिवसीय शिविर का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के तहत ग्राम पंचायत स्वाहण के धरा गांव में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 25 बागवानों को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर का आयोजन योजना के तहत उद्यान विभाग बिलासपुर की ओर से किया गया। इसमें बागवानों को उद्यान विकास अधिकारी स्वारघाट डॉ. रमल अंगारिया ने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मधुमक्खी पालन के इतिहास और प्रजातियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ. राजेश परिहार ने मधुमक्खी संरचना और विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। डॉ. पूजा शर्मा ने मधुमक्खी पालन करने के तरीकों से किसानों को अवगत करवाया और अभ्यास भी करवाया गया। वहीं बागवानी विभाग बिलासपुर की उपनिदेशक डॉ. माला शर्मा ने और उद्यान विकास अधिकारी डॉ. राजकुमार ने मधुमक्खियों की विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी दी। डॉ. माला शर्मा ने बागवानों को इस दौरान एक किट भी प्रदान की। इस किट में एक मधुमक्खी जाला, एक टुल, एक बोतल शहद और मधुमक्खी पालन पुस्तिका दी गई। समापन अवसर पर सेवानिवृत डॉ. राजकुमार ठाकुर ने बागवानों को रानी मधुमक्खी पालन की विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा बागवानों को प्रमाण पत्र भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें