फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रशिक्षुओं को टीचिंग एट द राइट लेवल पद्धति के बारे में दी जानकारी

Thu, 16 Apr 2026 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
डाइट जुखाला में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित प्रशिक्षु व अन्य। स्रोत: डाइट जुखाला।
विज्ञापन
डाइट जुखाला में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/ऋषिकेश। राजकीय शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से सही स्तर पर शिक्षण पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ।
इसकी अध्यक्षता उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी निशा गुप्ता और डाइट प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने की। इस पांच दिवसीय कार्यशाला में टीचिंग एट द राइट लेवल पद्धति के माध्यम से बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को ऐसी प्रभावी रणनीतियों से अवगत करवाना है जिससे कक्षा तीसरी से पांचवीं का प्रत्येक बच्चा अपनी क्षमता के अनुसार बुनियादी पढ़ना, लिखना और गणित सीख सके। इस कार्यक्रम के समन्वयक नरवीर सिंह चंदेल, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से जिला समन्वयक ममता देवी, वंदना कुमारी और सनी कुमार ने प्रतिभागियों को बताया कि पारंपरिक कक्षा-आधारित शिक्षण के बजाय बच्चों के वास्तविक सीखने के स्तर के अनुसार समूह बनाकर शिक्षण करना अधिक प्रभावी होता है। उन्होंने गतिविधि-आधारित शिक्षण, निरंतर आकलन और सरल भाषा में समझाने जैसी विधियों को भी विस्तार से समझाया गया। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को कैमल विधि से बच्चों का लर्निंग लेवल जांच कर ग्रुप में पढ़ाना सिखाया गया। उन्होंने बताया कि टीचिंग एट द राइट लेवल पद्धति के माध्यम से कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देकर उनके सीखने के स्तर में तेजी से सुधार किया जा सकता है। प्रशिक्षकों ने विभिन्न तकनीकों और गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। सभी प्रतिभागी इस पद्धति को अपने-अपने विद्यालयों में इंटर्नशिप के दौरान लर्निंग कैंप में लागू कर बच्चों के शैक्षिक स्तर को मजबूत बनाने में शिक्षकों का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें