फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भराड़ी में आईटीआई प्रशिक्षुओं ने लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
बिलासपुर के भराड़ी में स्थित राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान में मतदाता जागरूकता रैली में भाग ले
विज्ञापन
-प्रशिक्षुओं ने भराड़ी बाजार में निकाली जागरुकता रैली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं ने बुधवार को भराड़ी बाजार में मतदाता जागरुकता रैली निकाली। प्रशिक्षुओं ने रैली के माध्यम से लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। रैली को संस्थान के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है और हर मतदाता को मतदान पर्व पर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए ताकि एक अच्छे लोकतंत्र का निर्माण हो सके। मतदान के दिन हर मतदाता को अपना धर्म समझ कर और कर्तव्य समझ कर प्रतिभागी बनना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि स्वयं तो मतदान करें और साथ में अपने आस पड़ोस व रिश्तेदारों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें। आगामी चुनावों में घर वालों के साथ समाज को भी शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर सुरजीत सिंह, प्रेम लाल, किरण बाला, मनु शर्मा, नीलम कुमारी, सपना कुमारी सहित प्रशिक्षु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें