फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रशिक्षु प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न से सम्मानित

विज्ञापन
बिलासपुर के डंगार स्कूल में सम्मानित शिवा कालेज ऑफ एजुकेशन घुमारवीं की बीएड प्रशिक्षु व अन्य ।
विज्ञापन
डंगार स्कूल में बीएड प्रशिक्षु अध्यापकों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न
विज्ञापन

वाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन घुमारवीं की आठ प्रशिक्षु छात्राओं ने 16 सप्ताह तक अध्यापन प्रशिक्षण लिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य, पाठशाला परिवार के समस्त अध्यापकों और कर्मचारियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने प्रशिक्षुओं को उनके द्वारा किए उत्कृष्ट अध्यापन कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न दिए। उन्होंने प्रशिक्षु अध्यापिकाओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अध्यापन एक पुनीत व्यवसाय है। प्रशिक्षुओं को इस कार्य में मेहनत व लगन से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षु अध्यापक भविष्य में एक उदाहरण प्रस्तुत कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें। 16 सप्ताह की इस अवधि में सभी प्रशिक्षु छात्राओं ने पाठशाला में पठन-पाठन और अन्य सभी गतिविधियों के विषय में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर शिवा शिक्षा महाविद्यालय की टीचर ट्रेनर शशि बाला, पाठशाला के सभी अध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें