फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कारोबारी युवक की मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। नगर निवासी एक कारोबारी युवक की मुरादाबाद के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मंगलवार को परिजनों ने उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी करीब 35 वर्षीय एक युवक थाना रोड पर दुकान चलाते थे। लोगों के अनुसार 18 दिसंबर को युवक अपनी दुकान पर काम कर रहा था। अचानक उनकी हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर परिजन नगर के ही एक चिकित्सक के पास ले कर गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने उन्हें मुरादाबाद रैफर कर दिया था। बताते हैं कि मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में कारोबारी युवक का उपचार चल रहा था। सोमवार की रात में युवक की मृत्यु हो गई। युवक की मौत से परिजन सदमे में आ गए और परिजन युवक के शव को घर ले आए। मंगलवार की दोपहर केमरी के एक कब्रिस्तान में परिजनों ने युवक को सुपुर्द ए खाक कर दिया। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जबकि लोगों में युवक को ठंड लगने की चर्चा है, लेकिन किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें