फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज 29 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे सवा तीन लाख वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। विधानसभा चुनाव में इस बार जिले की चार विधानसभा सीटों पर 29 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इनमें से सात प्रत्याशी झंडूता, आठ प्रत्याशी घुमारवीं, नौ प्रत्याशी बिलासपुर सदर और पांच प्रत्याशी श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र से हैं। अब 12 नवंबर को होने वाले मतदान के दिन सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के सवा तीन लाख वोटर करेंगे।
विज्ञापन

जिले में चार राष्ट्रीय, तीन क्षेत्रीय पार्टी के उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं निर्दलीय भी दौड़ में शामिल हैं। चार सीटों के लिए 33 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। नाम वापसी के अंतिम दिन चार प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। इनमें सदर से कांग्रेस से बागी हुए तिलक राज शर्मा, झंडूता से कांग्रेस के एक ओर बागी बीरू राम किशोर, घुमारवीं से निर्दलीय उम्मीदवार बृजलाल और श्री नयना देवी जी से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अमर सिंह शामिल हैं। उनके नाम वापसी के बाद अब कुल 29 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अमरनाथ जिला में एकमात्र ऐसे उम्मीदवार हैं जो दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। वे झंडूता और बिलासपुर सदर से मैदान में हैं।
सदर से प्रत्याशी
सदर विधानसभा से भाजपा के त्रिलोक जम्वाल, कांग्रेस के बंबर ठाकुर, आम आदमी पार्टी के अमर सिंह चौधरी, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से पूजा पाल, स्वाभिमान पार्टी से बल राम शर्मा, बहुजन समाजवादी पार्टी से अमरनाथ, निर्दलीय सुभाष शर्मा, निर्दलीय लता चंदेल और निर्दलीय पीयूष कांगा मैदान में हैं।
विज्ञापन

घुमारवीं से प्रत्याशी
विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं से भाजपा के राजेंद्र गर्ग, कांग्रेस के राजेश धर्माणी, आम आदमी पार्टी के राकेश चोपड़ा, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से योगेश ठाकुर, बहुजन सभा पार्टी से प्रेमलाल, निर्दलीय वरुण कुमार ठाकुर, निर्दलीय नंदलाल, निर्दलीय मनोहर शर्मा मैदान में हैं।
श्री नयना देवी जी से प्रत्याशी
श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के रणधीर शर्मा, कांग्रेस के रामलाल ठाकुर, आम आदमी पार्टी के नरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से दीपक कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से भाग सिंह मैदान में हैं।
झंडूता से प्रत्याशी
विधानसभा क्षेत्र झंडूता से भाजपा के जीतराम कटवाल, कांग्रेस के विवेक कुमार, आम आदमी पार्टी के सुधीर कुमार, बहुजन समाज पार्टी से अमरनाथ, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से मनोज कुमार, निर्दलीय राजकुमार कौंडल और जितेंद्र पाल मैदान में हैं।
जिले में कुल वोट
जिले में शनिवार को 3,21,652 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें झंडूता में 40181 पुरुष, 39421 महिला व तीन अन्य को मिलाकर 70605 मतदाता हैं। घुमारवीं में 88748 मतदाता हैं। इनमें 43943 पुरुष, 44804 महिला व एक अन्य शामिल है। बिलासपुर सदर में 82825 वोटर हैं। इनमें 41631 पुरुष, 41194 महिला वोटर शामिल हैं। श्री नयना देवी जी में कुल वोट 74508 हैं। इनमें पुरुष मत 38197, महिला वोट 36311 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें