फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमा जहर है तंबाकू : डॉ. प्रवीण

विज्ञापन
विज्ञापन
तंबाकू में 4 हजार से अधिक होते हैं हानिकारक रसायन तत्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तंबाकू एक धीमा जहर है, जो धीरे-धीरे आदमी की जान लेता है। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रवीण कुमार ने कही।
उन्होंने कहा कि तंबाकू में 4 हजार से अधिक हानिकारक रसायन तत्व होते हैं। यह स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालते हैं। इनमें निकोटिन कार्बन मोनोऑक्साइड, टार आदि 60 से अधिक तत्व हैं जो शरीर में कैंसर पैदा करते हैं। तंबाकू से और भी बीमारियों जैसे मानसिक तनाव, कैंसर, हृदय संबंधी, मधुमेह, दमा, स्ट्रोक या मस्तिष्कघात आदि का अधिक खतरा रहता है। दुनिया में 40 प्रतिशत पुरुष और 10 प्रतिशत महिलाएं किसी न किसी रूप में धूम्रपान का सेवन करती हैं। भारत में 57 प्रतिशत पुरुष, 11 प्रतिशत महिलाएं, 14 प्रतिशत बच्चे धूम्रपान का प्रयोग करते हैं। कई बार व्यक्ति एक दूसरे को देखकर धूम्रपान का प्रयोग शुरु कर देता है। नौजवान भी शान के लिए थोड़ा-थोड़ा शुरू करते हैं और बाद में धूम्रपान के आदी हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि धूम्रपान छोड़ने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति की और डॉक्टरी परामर्श के साथ खेल, व्यायाम, योग का सहारा लेना चाहिए। शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का धूम्रपान और सिगरेट बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें