भराड़ी में शिमला- मटौर नेशनल हाइवे पर दधोल कस्बे में हादसे का शिकार हुआ टिप्पर । संवाद
-टिप्पर चालक को आई मामूली चोटें
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत शिमला-मटौर नेशनल हाइवे पर दधोल के पास रेत से भरा टिप्पर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में टिप्पर चालक को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई राहगीर सड़क से नहीं गुजर रहा था नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। जानकारी के अनुसार, टिप्पर चालक अजय शर्मा रेत से भरे टिप्पर को घुमारवीं लेकर जा रहा था। इस दौरान जब वह दधोल के पास पहुंचा तो वहां स्कूटी चालक को बचाते हुए उसने ब्रेक लगाई और टिप्पर अनियंत्रित हो गया। इस बीच आवारा पशु भी सड़क के बीच आ गया। इस कारण चालक टिप्पर पर काबू न कर पाया और सड़क की एक तरफ ढांक से टकरा गया। हादसे में टिप्पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, चालक अजय को मामूली चोटें आई हैं। चालक को नजदीक क्लीनिक पर प्राथमिक उपचार दिया गया। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।