फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पीएम श्री स्कूल बिलासपुर में अभी तक 388 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Mon, 13 Apr 2026 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विलंब शुल्क के साथ 20 अप्रैल तक स्कूल में मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

16 अप्रैल से विद्यालय में शुरू होंगी नियमित कक्षाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में बाल वाटिका से 12वीं कक्षा तक के दाखिले की प्रक्रिया जारी है।
पाठशाला में बाल वाटिका से 12वीं कक्षा में अभी तक 388 दाखिले हो चुके हैं, जिसमें 75 लड़कियां शामिल हैं। अब स्कूल में इन कक्षाओं में विलंब शुल्क के साथ 20 अप्रैल तक दाखिले की प्रक्रिया जारी रहेगी। स्कूल में बाल वाटिका से लेकर 12वीं कक्षा तक अलग-अलग सेक्शन बनाएं गए हैं, जिसमें प्रत्येक सेक्शन में विद्यार्थियों की 40 से 45 सीटें निर्धारित की गई हैं। स्कूल में 29 सेक्शन बनाए गए हैं। वर्तमान समय में स्कूलों में दाखिले के आधार इन सेक्शन की संख्या में बदलाव किया जा सकता है। पाठशाला में 16 अप्रैल से नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। दाखिले के लिए विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की कॉपी, पिछली कक्षा के प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। स्कूल में पहली से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को फ्री टेस्ट बुक प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के उद्देश्य से स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड से जोड़ा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी बेहतर शिक्षा मिल सके। प्रधानाचार्य श्याम लाल ने अभिभावकों से अपील की है कि वह स्कूल में अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में दाखिला दिलवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें