फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पुलिस ने किराये के कमरे में दबिश दे चिट्टे के साथ तीन युवक किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

रोहड़ू में पुलिस ने एक किराये के कमरे में दबिश देकर 6 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली कि एक कमरे में कुछ युवक नशा कर रहे हैं। पुलिस ने चिड़गांव के बोटीनाला स्थित एक किराये के कमरे में दबिश दी। कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान रवीन कुमार, धीरेंद्र सिंह और रूपेश कुमार के पास से चिट्टा बरामद किया। आरोपी रवीन कुमार गांव टिपरोली, तहसील जांगला, जिला शिमला का निवासी है। धीरेंद्र सिंह जांगला का और रूपेश कुमार चिड़गांव का निवासी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें