फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में रविवार को 3000 ने टेका माथा

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी मंदिर में कतारों में खड़े होकर माता के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात तीर्थ स्थल में रविवार को तीन हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। ठंड के चलते श्री नयना देवी में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी हुई है। बारिश होने के साथ ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इस कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आ रही है।
विज्ञापन

रविवार को तीन हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई। श्री नयना देवी जी मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता था वहीं पर ठंड के कारण काफी कम संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचे। पिछले कुछ दिनों से पंजाब और हरियाणा में गहरी धुंध है। इसलिए श्रद्धालु और पर्यटकों की संख्या काफी कमी आई है। हालांकि रविवार को श्री नयना देवी जी का मौसम बिल्कुल साफ था। रविवार के चलते सुबह ही सब मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। श्रद्धालुओं ने आराम से माता के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें