फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम, चरस और चिट्टे सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने तीन व्यक्तियों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी सड़क किनारे खड़ी कार में बैठे थे। गश्त कर रही पुलिस ने कार की तलाशी ली तो 6.30 ग्राम अफीम, 2.06 ग्राम चिट्टा और 3.09 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास पुलिस की गाड़ी देखकर सामने से आ रही एक कार एकदम से लाइट बंद कर सड़क किनारे खड़ी हो गई।
पुलिसकर्मी शक के आधार पर कार के पास गए। कार में बैठे तीनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई और तलाशी ली गई। कार गियर बॉक्स के पास से दो पॉलीथिन के लिफाफे बरामद हुए। उनमें 6.30 ग्राम अफीम, 2.06 ग्राम चिट्टा, 3.09 ग्राम चरस, फॉयल पेपर और दो सिरिंज बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सागर निवासी गांव मंडी मानवा, तहसील सदर, विपिन कुमार निवासी गांव दड़याना, तहसील घुमारवीं और कुलभूषण निवासी गांव तरेड़, तहसील सदर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें