बिलासपुर। बरमाणा थाना पुलिस ने दो ट्रेक्टरों से बैटरियां चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की बैटरियों को रिकवर कर लिया गया है। हालांकि मामले का एक आरोपी फरार चल रहा है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार निवासी गांव माकड़ी मारकंड जिला बिलासपुर ने बताया है कि उसके और उसके भाई के पास अपने-अपने टैक्ट्रर हैं। वीरवार रात को दोनों ट्रैक्टरों को घर के पास खड़ा किया था। जब अगली सुबह आकर टैक्टर को स्टार्ट करना चाहा तो नहीं हुआ। जब ट्रैक्टर की बैटरी को चैक किया तो गायब थी। उसके बाद भाई के ट्रैक्टर को चैक किया तो उसमें भी बैटरी नहीं थी।
शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। छानबीन में पता चला कि बैटरियां बंटी शर्मा और राहुल ठाकुर निवासी गांव माकड़ी मारकंड जिला बिलासपुर ने चोरी की थीं। बाद में दोनों को धर दबोचा है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बैटरियों को रमेश कुमार और रवि कुमार निवासी गांव संदोली डाकघर माकड़ी मारकंड जिला बिलासपुर को बेचा है। इस पुलिस ने रवि कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। रमेश कुमार की धरपकड़ जारी है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि चौथे आरोपी को पकड़ने की भी कोशिश जारी है। मामले की हर पहलु से जांच जारी है।