मेरी आवाज सुनो कोठी सड़क की हालत खराब, नालियां भी पड़ी हैं बंद
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यवस्थाएं बनाए रखी गईं। श्रद्धालुओं ने दर्शन के बाद लंगर का आनंद उठाया। संवाद
मेरी आवाज सुनो कोठी सड़क की हालत खराब, नालियां भी पड़ी हैं बंद
मेरी आवाज सुनो कोठी सड़क की हालत खराब, नालियां भी पड़ी हैं बंद