फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वारघाट से वन वे होगी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। होला-मोहल्ला के दौरान स्वारघाट से पंजाब और चंडीगढ़ से आवाजाही करने वाले वाहनों को वन वे किया जाएगा। नयनादेवी पुलिस ने जाम से बचने के लिए यह निर्णय लिया है। अब स्वारघाट से चंडीगढ़ और पंजाब से आने वाले वाहन वाया बघेरी-भरतगढ़ होकर चंडीगढ़ की ओर जा सकेंगे। जबकि चंडीगढ़ से स्वारघाट-बिलासपुर आने वाले वाहन भरतगढ़ से नालागढ़ होते हुए स्वारघाट पहुंचेंगे। यह व्यवस्था पंजाब के किरतपुर साहिब में होला मोहल्ला मेला समाप्त होने तक लागू रहेगी। गौरतलब है कि पंजाब राज्य के आनंदपुर साहब में प्रति वर्ष की तरह इस साल भी 24 मार्च से 29 मार्च तक होला मोहल्ला मेला मनाया जाएगा। होला मोहल्ला में लाखों की संख्या में सिख श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में हाजिरी भरने पहुंचते हैं। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के उद्देश्य से स्वारघाट पुलिस ने चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में आवाजाही करने वाले वाले वाहनों को स्वारघाट से दूसरी तरफ बदला जाएगा। श्री नयना देवी जी के उपमंडल पुलिस अधिकारी अभिमन्यु वर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि होला मोहल्ला के दौरान उक्त वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें