फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: इंडोर स्टेडियम के सामने लगा वाटर कूलर खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
- भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे खिलाड़ी, लंबे समय से सूखे हैं कूलर के दोनों नल
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। शहर के लुहणू स्थित इंडोर स्टेडियम के सामने लगाया वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा है। इससे भीष्ण गर्मी में खिलाड़ी और लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशान खिलाड़ी होते हैं। इंडोर स्टेडियम के सामने एक निजी बैंक के सौजन्य से लगाए गए इस वाटर कूलर में ठंडा पानी तो दूर सामान्य पानी का नल भी सूखा हुआ है। इसके आसपास अन्य कोई भी पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। बावजूद इसके संबंधित विभाग ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। इस खेल मैदान में प्रतिदिन करीब 100 खिलाड़ी और बच्चे अभ्यास और व्यायाम करते हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग भी सैर करने आते हैं। इस दौरान प्यास लगना लाजिमी है। साथ लाई हुई बोतलों में एक निश्चित मात्रा में पानी आता है। फिर उसके बाद प्यास लगने पर उन्हें अन्य कोई आसरा नहीं मिलता। इंडोर स्टेडियम के आसपास अभ्यास कर रहे बच्चों और खिलाड़ियों को पेयजल के लिए करीब दो सौ मीटर दूर खेल परिसर के दूसरे कोने पर स्थित स्पोर्ट्स सेंटर के बाहर लगे नलों से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों ने वाटर कूलर की मरम्मत कराने की मांग उठाई है ताकि इस भयंकर गर्मी के बीच ठंडा पानी इस खेल परिसर में उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें