फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खेत की मिट्टी की पूजा कर कलश किया स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
एसवीएम रौड़ा में भूमि सुपोषण एवं संरक्षण जन जागरण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

भूमि को एक माह तक विश्राम देने, पौधरोपण को बढ़ाने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भूमि सुपोषण एवं संरक्षण जनजागरण अभियान के तहत सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) रौड़ा सेक्टर में कार्यक्रम हुआ।
स्कूली बच्चों ने खेतों से एकत्रित की मिट्टी की पूजा-अर्चना कर कलश स्थापित किया। 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान के तहत इस मिट्टी को खेतों, गमलों व फुलवारियों में डाला जाएगा। प्रधानाचार्य अश्विनी ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला संघ चालक सोहन सिंह ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि किसानों में यह धारणा पैदा कर दी गई है कि भूमि एक आर्थिक स्रोत है। इससे जितना अधिक उत्पादन लिया जा सकता हो, लेना चाहिए। इस धारणा के चलते मौजूदा परिवेश में भूमि की स्थिति चिंताजनक हो गई है। भूमि का सुपोषण बेहद जरूरी है। हालांकि इसके लिए गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कई योजनाएं बनीं, लेकिन धरातल पर उनका अपेक्षित लाभ नजर नहीं आ रहा है। इसके मद्देनजर विद्या भारती हिमाचल शिक्षा समिति ने भूमि सुपोषण एवं संरक्षण के लिए जनजागरण अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें