फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में कल से फिर शुरू होगी घर से गीला कचरा उठाने की व्यवस्था

Sun, 28 Sep 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात में भदसीं गांव का रास्ता प्रभावित होने से बंद हो गई थी व्यवस्था
विज्ञापन

दो माह तक गीला कूड़ा न उठने से शहर के लोगों को हो रही थी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं सोमवार से शहर में घर-घर से गीला कूड़ा उठाने की योजना फिर से शुरू करने जा रहा है। लंबे समय से लगातार बारिश के चलते बंद पड़ी यह सेवा अब बहाल हो गई है, जिससे लोगों को सफाई व्यवस्था में बड़ी राहत मिलेगी। पिछले कई वर्ष से सूखा और गीला कूड़ा उठाने की योजना संचालित की जा रही है। इस व्यवस्था के तहत सूखा कूड़ा सीमेंट फैक्ट्रियों को भेजा जाता है, जबकि गीला कूड़ा भदसीं गांव स्थित पिग फार्म में निस्तारित किया जाता था। हालांकि, इस बार भारी बरसात ने पूरी योजना को प्रभावित किया। भदसीं गांव तक पहुंचने वाला कच्चा रास्ता भारी बारिश के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। परिणामस्वरूप नगर परिषद को गीला कूड़ा घर-घर से उठाने की सेवा रोकनी पड़ी। लगभग दो माह तक बंद रहने के कारण शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने गीला कूड़ा इधर-उधर फेंकना शुरू कर दिया। नगर परिषद ने समस्या के समाधान के लिए भदसीं गांव तक पहुंचने वाले रास्ते के निर्माण पर विचार किया और इसके लिए बजट का प्रावधान भी किया गया। लगातार हो रही बारिश के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ था, लेकिन अब बारिश थमने के बाद काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। नगर परिषद का दावा है कि रास्ता बहाल होने के साथ ही अब गीला कूड़ा उठाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। सोमवार से सेवा शुरू होने के बाद लोगों को सफाई व्यवस्था में सुधार महसूस होगा। नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल ने कहा कि भविष्य में यह व्यवस्था निरंतर जारी रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि वे कूड़ा निर्धारित समय और स्थान पर ही दें, ताकि शहर साफ-सुथरा और स्वच्छ बना रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें