फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जरूरतमंदों के लिए मदद का केंद्र बनेगा संस्कार सोसायटी का कार्यालय

विज्ञापन
घुमारवीं में संस्कार सोसायटी के कार्यालय के शुभांरभ पर मौजूद सदस्य व मुख्यातिथि। स्रोत: जागरूक
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं की जानकारी से लेकर आवेदन प्रक्रिया तक मिलेगी मदद
विज्ञापन

पार्षद रामपाल ने किया कार्यालय का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में लोगों की मदद के लिए संस्कार सोसायटी घुमारवीं ने नई पहल शुरू की है। सोसायटी के नए कार्यालय का शुभारंभ पार्षद रामपाल ने किया। कार्यालय के माध्यम से आम लोगों और जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों को लेकर मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जाएगा। सोसायटी के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने कहा कि कार्यालय केवल संस्था की गतिविधियों के संचालन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जरूरतमंद लोगों के लिए मदद का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार समय-समय पर जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू करती है, लेकिन जानकारी के अभाव में कई पात्र लोग इनका लाभ नहीं उठा पाते। उन्होंने कहा कि लोगों को अक्सर यह जानकारी नहीं होती कि उनके लिए कौन सी योजना उपलब्ध है, उसकी पात्रता क्या है और आवेदन कहां व किस तरह किया जाना है। कार्यालय में लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। इससे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कुंदन रतवान, महासचिव डॉ. तिलक राज, पूर्व अध्यक्ष अमृत लाल कत्तना, बाबू लाल, परवीन शर्मा, शशि गौतम, रामस्वरूप शामा, सतीश मेहता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें