फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अधिकारियों-कर्मचारियों और महिला मंडलों ने की सफाई

विज्ञापन
बायल में स्वच्छता अभियान के दौरान मौजूद रामपुर परियोजना अधिकारी और महिलाएं। स्रोत : परियोजना प्
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत रामपुर परियोजना ने बायल गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह के नेतृत्व में कार्यालय परिसर और बायल गांव के आसपास अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ स्थानीय महिला मंडलों ने साफ-सफाई की। अभियान के तहत बायल पंचायत में राजकीय माध्यमिक पाठशाला बायल के पास चिह्नित स्वच्छता लक्षित इकाई-2 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कचरा संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण स्थानों के साथ ब्लैक स्पॉट की सफाई की गई। अभियान में बायल गांव के महिला मंडलों के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान महिला मंडलों के सदस्यों को जूट के थैले भी वितरित किए गए। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने स्थानीय लोगों से सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और सड़क किनारे कचरा न फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छता लक्षित इकाइयों को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाए रखने में निरंतर सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें