फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में 100 करोड़ के पार पहुंचा नुकसान का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
-सड़कों पर भूस्खलन का सिलसिला जारी
विज्ञापन

-जिले में चार सड़क मार्ग अभी तक बाधित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में बारिश से नुकसान का आंकड़ा 100 करोड़ के पार जा पहुंचा है। यह नुकसान अभी भी जारी है। सड़कों पर भूस्खलन का सिलसिला जारी है। जिले में चार सड़क मार्ग अभी भी यातायात के लिए बाधित हैं। लोक निर्माण विभाग इन सड़क मार्गों को बहाल करने में लगा हुआ है। साथ ही सभी विभागों के अधिकारी नुकसान का जायजा लगातार ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिले भर में अभी तक तीन पक्के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं और 13 मकान प्रभावित हुए हैं। तीन कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त और 55 कच्चे प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा 26 रसोईघर, 11 शौचालय, 163 गोशाला और एक दुकान को नुकसान हुआ है। इससे लोगों को 2.44 करोड़ का नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग की 382 योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इससे 40.12 करोड़ का नुकसान हुआ है। जिले भर में 132 सड़क मार्ग प्रभावित हुए हैं। इससे लोक निर्माण विभाग को 29.36 करोड़ का नुकसान हुआ है। बिजली बोर्ड को 88.61 लाख, कृषि विभाग को 13.63 करोड़, उद्यान विभाग को 1.35 करोड़, शिक्षा विभाग को 1.54 करोड़, स्वास्थ्य विभाग को 2.50 करोड़ और ग्रामीण और शहरी विकास को 9.43 करोड़ का नुकसान हुआ है। खाद्य विभाग को 7.22 लाख और मत्स्य विभाग को 1.50 लाख का नुकसान हुआ है। इसके अलावा डंगा, चहारदीवारी और सामुदायिक भवनों को 54.26 लाख का नुकसान हुआ है। चार सड़क मार्ग यातायात के लिए बाधित हैं। इसमें घ्याल-डाबर, दियोध-लागघाट-जामली, बड़गांव-री रडोह और झंडूता की मांडवा सड़क बंद है। विभाग की ओर से सड़क मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें