फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त जल्द जारी करे सरकार

विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की बैरी बरमाणा इकाई की बैठक में उपस्थित पेंशनर व अन्य। स्रोत:
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बैरी बरमाणा इकाई की बैठक में सदस्यों ने उठाई मांग
विज्ञापन

8 अगस्त को शाहपुर में होगी पेंशनगों की प्रदेश स्तरीय बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की इकाई बैरी बरमाणा की बैठक दुर्गा मंदिर बैरी में हुई। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान प्रेम सिंह चंदेल ने की। इकाई के सचिव अश्विनी चंदेल ने आए हुए पेंशनर का स्वागत किया। उसके बाद दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में कुबेर सिंह ठाकुर, देव राज अवस्थी, राज कुमार शर्मा, रतन लाल शर्मा, कर्म सिंह चंदेल, राम प्रकाश वर्मा, जय कृष्ण शर्मा, प्रेम सिंह चंदेल और चेत राम वर्मा ने पेंशनर की आर्थिक मांगों को सरकार के साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं करने पर सरकार को खरी खोटी सुनाई। पेंशनर ने सरकार से मांग की है कि संशोधित वेतनमान के बकाया एरियर का भुगतान 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक के सेवानिवृत पेंशनर को एकमुश्त किया जाए। 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता की अदायगी भी की जाए, जिसके न मिलने से पेंशनर को दो हजार से बीस हजार तक का हर महीने नुकसान हो रहा है। जिला प्रधान चेतराम वर्मा ने कहा है कि आप संगठित रहें और स्वयं-भू नेता के बहकावे में नहीं आएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से 13 मई 2026 को शिमला में बैठक हुई थी। उन्होंने माना था कि 31 जुलाई तक बकाया एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन इस बारे में आज तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई। इससे पेंशनर में रोष बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री अपनी ही कही हुई बात पर कायम नहीं रहते है और सुबह से शाम तक अपने बयान बदलते रहते हैं। यदि मुख्यमंत्री अपने कहे हुए वक्तव्य पर अमल नहीं करेंगे तो हिमाचल का पेंशनर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगा। इसके लिए प्रदेश स्तरीय 18 संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक 8 अगस्त को शाहपुर कांगड़ा में बुलाई गई है, जिसमें पेंशनरों की मांगों के ऊपर चर्चा के बाद करो या मरो की अगली रणनीति तैयार की जाएगी। सरकार से दोबारा आग्रह किया जाता है कि पेंशनर की मांगो पर विचार करके कोई समाधान निकाला जाए। बैठक में मुख्य सलाहकार कर्म सिंह चंदेल, खंड प्रधान जय कृष्ण शर्मा, सचिव राम प्रकाश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें