फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने किया होटलों, ढाबों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
शहर में घरेलु गैस को लेकर होटलों और ढाबों में औचक निरीक्षण करते डीएफएससी। संवाद
विज्ञापन
कारोबारियों को हिदायत व्यावसायिक सिलिंडरों का न करें उपयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्रवण हिमालयन की अगुवाई ने शहर मालरोड, राजगढ़ रोड के होटलों, ढाबों व रेस्तरां में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने घरेलू सिलिंडरों की जांच की। टीम ने शहर के 15 ढाबों व होटलों में औचक निरीक्षण किया। हालांकि किसी भी ढाबे या होटल पर घरेलू सिलिंडर नहीं मिला। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्रवण हिमालयन ने सभी होटल व ढाबा संचालकों को हिदायत दी कि वे घरेलू सिलिंडरों का उपयोग न करें। यदि कोई पकड़ा जाता है तो उस पर नियमों के तहत कार्रवाई होगी। हालांकि ज्यादात्तर होटलों में बिजली से चलने वाली भट्टी और इंडक्शन चूल्हे मिले। होटल व ढाबा संचालकों ने सिलिंडरों की कमी के चलते बिजली से चलने वाले उपकरणों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। डीएफएससी ने कहा कि यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। इस दौरान डीएफएससी के अलावा इंडियन ऑयल कार्पोरेशन सेल्स ऑफिसर सौरभ व खाद्य आपूर्ति निरीक्षण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें