फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाबा की तपोस्थली शाहतलाई में दस हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
-अंबाला सिद्ध मंडल न्यास से 51वीं बार मंदिर पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ जी की तपोस्थली शाहतलाई में रविवार को दस हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और बाबा जी के दर्शन किए। हिमाचल समेत अन्य राज्यों के श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। इन श्रद्धालुओं में अंबाला सिद्ध मंडल न्यास के बैनर तले करीब एक हजार श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार शाम को तपोस्थली शाहतलाई पहुंचा। मंदिर परिसर पूरा दिन बाबा बालक नाथ के उद्घोष और जयकारों से गूंजता रहा। अंबाला सिद्ध मंडल बाबा के भक्त विनीत कुमार सेवादार ने बताया कि उनका जत्था हर साल बाबा के दरबार में दर्शनों के लिए पहुंचता है। संस्था के संस्थापक संत नरेश नाथ ने 42 साल लगातार इस यात्रा की अगुआई की। उनके ब्रह्मलीन होने के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली है। इस साल उनकी 51वीं यात्रा है, जिसे श्रद्धालुओं ने गोल्डन जुबली की भांति मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन जून को गांधी मैदान जगाधरी मार्ग अंबाला छावनी में और चार जून को मंदिर बाबा बालक नाथ जी दुर्गा नगर अंबाला छावनी में जागरण का आयोजन होगा। दिवंगत नाथ के प्रति श्रद्धालुओं के स्नेह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि श्रद्धालु नरेश नाथ की मूर्ति साथ लेकर बाबा के दरबार में पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें