फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अस्पताल निर्माण के लिए सरकार को पांच करोड़ देगा मंदिर न्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी देवी मंदिर न्यास का वर्ष 2023-24 के लिए 26.85 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बजट में से पांच करोड़ रुपये श्री नयनादेवी अस्पताल के निर्माण के लिए मंदिर न्यास ने प्रदेश सरकार को देने का निर्णय लिया है। मंदिर के सुलभ शौचालय, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर करीब 4 करोड़ रुपये खर्च होंगे। न्यास की बैठक उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें मंदिर न्यास के नवनियुक्त न्यासियों ने भाग लिया। मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल मंदिर, अधिकारी विपिन ठाकुर और मंदिर के सहायक अभियंता प्रेम शर्मा भी मौजूद रहे। मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि मंदिर न्यास का वार्षिक बजट सर्वसम्मति के साथ पारित हो गया। उन्होंने कहा कि न्यास का मुख्य उद्देश्य मंदिर का सर्वांगीण विकास और श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान करना है। मंदिर न्यास की ओर से चलाए जा रहे शिक्षा संस्थानों के लिए 3 करोड़ रुपये रखे गए हैं। श्री नयना देवी में लगने वाले वर्ष भर में चार मेलों के दौरान व्यवस्था कायम करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों और अन्य रखरखाव के लिए करीब एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मंदिर अधिकारी ने कहा कि मंदिर न्यास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सदाव्रत लंगर, जिसमें सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात्रि भोजन की व्यवस्था की जा रही है, पर भी बेहतर व्यवस्था चले इसको लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इससे पहले बैठक में मंदिर न्यास ने उपायुक्त बिलासपुर को मां की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें