फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दसलेहड़ा ने जीती शहीद बलदेव चंद क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में एमसीसी झंडूता को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। शहीद बलदेव चंद (शौर्य चक्र) स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब दसलेहड़ा ने अपने नाम किया। इस मौके पर शहीद बलदेव चंद के परिजन विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता 25 जनवरी से शुरू हुई थी, जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला दसलेहड़ा और एमसीसी झंडूता के बीच खेला गया, जिसमें दसलेहड़ा की टीम विजेता बनी। दसलेहड़ा के निखिल मैन ऑफ द मैच बने। इस मौके पर खिलाड़ियों और आयोजकों ने शहीद बलदेव चंद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और युवाओं को खेलों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और एकता का संदेश दिया। समापन अवसर पर रशम सिंह चंदेल (डायरेक्टर, मानव विकास संस्थान) विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं और समाज में एकता का संदेश फैलाते हैं। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कोटधार टीम का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ शहीद बलदेव चंद के पुत्र ईशान, धर्मपत्नी, पिता बिशन दास ने किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें