फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिक्षकों ने शिक्षा क्षेत्र में आने वाली चुनौतियां पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
-रौड़ा, निहाल और भटेड में आचार्य विकास वर्ग का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय रौड़ा, निहाल और भटेड में शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय आचार्य विकास वर्ग का आयोजन हुआ।
आचार्य विकास वर्ग में शिक्षकों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की और शिक्षा क्षेत्र में आने वाली चुनौतियां पर संवाद भी किया गया। वहीं, 54 विषय विशेषज्ञों के अनुभवों को साझा करने के अलावा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न प्रावधानों पर भी संवाद किया गया। रविवार को इन स्कूलों में समापन समारोह आयोजित किए गए, जिनमें हिमाचल शिक्षा समिति के प्रांत संगठन मंत्री ज्ञानचंद सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में विद्या भारती द्वारा संचालित शिशु अथवा सरस्वती विद्या मंदिरों में भावी पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कारों की शिक्षा भी दी जाती है। इसके अलावा बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। पूरे देश में एकरूपता बनाए रखने के लिए पंचपदी शिक्षा प्रणाली को अधिक महत्व दिया गया। इस अवसर पर प्रांत समरसता संयोजक ओमप्रकाश, विभाग कार्यवाह नीरज, जिला प्रचारक विवेक, प्रधानाचार्य अश्विनी सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें