-पांच महाविद्यालयों के स्वयंसेवकों को सौंपा दायित्व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत पांच महाविद्यालयों के 700 स्वयंसेवक मतदाताओं को घर-घर जाकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि एनएसएस के 700 स्वयंसेवक 21, 24 और 26 मई को जिले के सभी पंचायतों में लोगों के घर-घर जाकर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। इस कार्य के लिए बिलासपुर कॉलेज के 200, घुमारवीं कॉलेज के 200, जुखाला कॉलेज के 100, श्रीनयना देवीजी कॉलेज के 100 और झंडूता कॉलेज के 100 स्वयंसेवक मतदाताओं को घर-घर जाकर जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न माध्यमों से लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और मतदान करें। सभी इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष पर बचत भवन बिलासपुर में लोगों को सम्मानित करती एडीसी डॉ निधि पटेल