फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शतप्रतिशत मतदान के प्रचार के लिए डीसी ने रवाना किया लोकतंत्र वाहन

विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक लोकतंत्र वाहनों को हरी झंडी दिखाकर
विज्ञापन
हर पंचायत में जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे, बोले, मतदान दिवस के लिए किए हैं विशेष प्रबंध, मतदाताओं को मिलेगा छायादार स्थल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत एक जून के दिन होने वाले लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान को प्रेरित करने के लिए बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने लोकतंत्र वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि जिले के अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग लोकतंत्र वाहन हर पंचायत में जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान न केवल एक अधिकार है, बल्कि एक नागरिक का कर्तव्य भी है। इसका प्रयोग करके व्यक्ति लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं और देश की समग्र प्रगति में योगदान देते हैं। जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता एक जून को मतदान जरूर करें। आगामी दिनों में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए रन पर वोट मार्च का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्पोटर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया हॉस्टल सहित जिला युवा खेल सेवाएं विभाग और बिलासपुर कॉलेज के 100 से अधिक युवा लोगों को जागरूक करने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता मार्च में भाग लेंगे। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बिलासपुर में गर्मी को देखते हुए सभी पोलिंग स्टेशनों में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मतदान के दौरान लाइन में खड़े होने वाले मतदाताओं के लिए छायादार क्षेत्र बनाया जाएगा ताकि मतदाताओं को गर्मी के वजह से पोलिंग स्टेशनों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त पोलिंग स्टेशनों पर सभी मूलभूत सुविधाओं जैसे शुद्ध पीने का पानी, शौचालय, फुट स्टेप साइन, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, पर्याप्त मात्रा में लाइट सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग, तहसीलदार चुनाव विजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें