घुमारवीं (बिलासपुर)। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की बैठक बुधवार को घुमारवीं में आयोजित की गई। सचिव अमी चंद सोनी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से स्वर्णकारों की वार्षिक छुट्टियों के बारे में निर्णय लिया गया। इसमें 28 से 31 दिसंबर तक सभी स्वर्णकार अपनी दुकानें बंद रखेंगे। इसके अलावा स्वर्णकारों के व्यापार में आ रही समस्याओं के बारे भी चर्चा की गई।
संघ के प्रधान प्रेम सोनी ने कहा कि समस्याओं का निपटारा शीघ्र किया जाएगा। इसके बारे में विचार कर सभी की सहमति से निर्णय लिया जाएगा, ताकि स्वर्णकारों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। इस मौके पर राज कुमार सोनी, महासचिव अश्वनी जसवाल, और चंद्रशेखर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।