शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झबोला में स्थित दूध की डेयरी में बतौर हेल्पर काम करने वाले एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
झबोला में दूध की डेयरी में हेल्पर का काम करने वाला अंकित पुत्र बाबू राम निवासी बसई जिला बरेली अपने साथियों के साथ डेयरी में ही एक कमरे में अपने साथियों के साथ रविवार रात को सोया था। सुबह जब अंकित नहीं उठा तो उसके साथियों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन अंकित के शरीर में कोई हरकत न होने पर साथियों ने डेयरी मालिक को घटना की जानकारी दे दी। उन्होंने देखा तो अंकित मृत अवस्था में पाया गया। इसकी जानकारी पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल घुमारवीं पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टि से अंकित की मौत साइलेंट अटैक से हुई प्रतीत हो रही है। पुलिस ने आईपीसी की धारा-174 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।