औहर स्कूल के सुशील को केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में चयनित होने पर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औहर के विद्यार्थी सुशील कुमार का जेईई मेन्स के माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए चयन हुआ है। सुशील ने मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की। स्कूल प्रधानाचार्य सिमरो भटनागर और उप प्रधानाचार्य जगदीश कुमार ने विद्यार्थी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सुशील को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि सुशील की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। विद्यालय के शिक्षक वर्ग और स्टाफ ने भी सुशील को शुभकामनाएं दीं।