फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुरेंद्र नड्डा बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। शहर के एनजीओ भवन में बिलासपुर जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल चड्ढा की अध्यक्षता में हुए। चुनाव रिटेर्निंग अधिकारी स्वास्थ्य विभाग से सुरेश धीमान व राज्य समन्वय समिति से नियुक्त जिला पर्यवेक्षक नरेंद्र चंदेल की देखरेख में हुए। विभिन्न विभागीय कर्मचारियों ने इस चुनावी प्रक्रिया में पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। स्वास्थ्य विभाग से सुरेंद्र नड्डा को अध्यक्ष चुना गया। लोक निर्माण विभाग से कमल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृषि विभाग से अनूप शर्मा को महासचिव, शिक्षा विभाग से अविनाश चौहान को उपाध्यक्ष, उद्यान विभाग से रविंद्र शर्मा संयुक्त सचिव, शिक्षा विभाग से अंजलि महाजन को कोषाध्यक्ष, शिक्षा विभाग से प्रदीप चौहान को मुख्य सलाहकार जिला चुना गया। सुरेश धीमान ने सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी का आगामी विस्तार के लिए सभी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को अधिकृत किया है। नई कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया। 27 अक्तूबर 2023 को राज्य चुनाव जो शिमला में होने जा रहे हैं, इस विषय पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें